कृषि विश्वविद्यालय में चल रही परीक्षा का कुलपति ने किया निरीक्षण

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज ,अयोध्या के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया।
 विगत 2 वर्षों से विश्वविद्यालय का शिक्षा सत्र समयानुसार संचालित करा कर समय से परीक्षा परिणाम घोषित करने का पूरे देश में इतिहास स्थापित करने वाले कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे मिड टर्म की परिक्षा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ वेद प्रकाश, पूर्व अधिष्ठाता डॉ वी एन राय ,सह अधिष्ठाता डॉ सुशील कुमार सिंह, मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्रा, डॉ नवाज अहमद खान, डॉ आलोक कुमार सिंह आदि के साथ परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा कोविड-19 के नियमों का पालन एवं नकल विहीन शांतिपूर्वक संपन्न कराई जा रही है।
 विद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता को निर्देशित किया है कि एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार समय से परीक्षा के उपरांत मूल्यांकन करा लिया जाए, जिससे फाइनल परीक्षा का परिणाम पूर्व वर्षों की भांति ही समय से परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *