केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है-चंद्रभानु पासवान

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है-चंद्रभानु पासवान

 

मिल्कीपुर।”जल ही जीवन है” के संदेश के साथ मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिल्कीपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल जल अर्पण 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभानु पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर नल से जल” के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक चंद्रभानु पासवान ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण और पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी पेयजल योजना के क्रियान्वयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में अहम कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *