केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं व बेटियों के विकास के लिए चला रही कई योजनाएं – आरुषि पटेल
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।महिलाओं किशोरियों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस सदैव तत्पर है।इनकी अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पुलिस प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ी है।सरकार महिलाओं की किशोरियो के हित रक्षक विभिन्न योजनाओं का संचालन भी कर रही है।उक्त विचार महिला उप निरीक्षक आरुषि पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।ग्रामीण क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न आयोजन संगठनों ने कार्यक्रमो का आयोजन किया।इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के इमलिया ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पर आरोही संस्था द्वारा पानी संस्थान के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाओं किशोरियों में भाग लिया।इस अवसर पर किशोरियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी।समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अंतिम सिंह व संचालन सृष्टि यादव ने किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अलावा विशिष्ट अतिथि उप निरीक्षक राजकुमार साहू ने भी समारोह को संबोधित किया।इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इसी तरह ग्राम पंचायत पछियाना पंचायत भवन पर भी आरोही संस्था ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आवेदन किया।मुख्य अतिथि के रूप में उप निरीक्षक श्रीपाद मौर्य रहे।जो महिलाओं को जागरूक किया। साथ में कांस्टेबल अभिषेक यादव ,रिंकी यादव ने महिला सशक्तिकरण के पर्चे पोस्टर भी उपस्थित महिलाओं में वितरित किया ।

