केनरा बैंक अंचल कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। केनरा बैंक अंचल कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अंचल प्रमुख एवं महाप्रबंधक आलोक कुमार अग्रवाल और उपमहाप्रबंधक संजय कुमार और लोकनाथ के अलावा अन्य बैंक कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उक्त जानकारी केनरा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक सर्व मित्र भट्ट ने दी।

