केनरा बैंक ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ (आर एल पाण्डेय )। बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर केनरा बैंक एससी एसटी एम्पलाइज और अधिकारी संगठन के द्वारा गोमतीनगर स्थित भीमराव अंबेडकर मैदान के सामने एक भव्य स्टाल लगाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे बैंक के उपमहा प्रबंधक संजय कुमार उपस्थित हुए। उन्होंने सभी से बाबा साहेब के बनाये सिद्धांतों और उनके आदर्शों पर चल कर देश के उत्थान के सभी को अपना योगदान देने पर बल दिया।
इस अवसर पर एस सी एस टी संघठन के जितेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, अंकित गौतम, विकास आदि अन्य विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। सी बी ओ ए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धनंजय, आर ओ लखनऊ प्रथम के सचिव विवेक सोनकर समेत अन्य आगन्तुक उपस्थित हुए। संघठन द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी एवं लेखक सर्व मित्र भट्ट ने उक्त जानकारी दी।

