केनरा बैंक मे स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। केनरा बैंक संस्थापक श्री एमेम्बल सुब्बा राव पै के द्वारा बैंक के 118वें स्थापना दिवस के अवसर पर केनरा बैंक सर्किल कार्यालय और लखनऊ हेल्थ सिटी हॉस्पिटल के सहयोग से अंचल कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बैंक के समस्त कार्यपालको, अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर रक्त दान करने मे हिस्सा लिया। केनरा बैंक के अंचल प्रमुख एवं महाप्रबंधक आलोक कुमार अगरवाल ने डॉक्टर की टीम का स्वागत किया और सभी बैंक स्टाफ को रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उक्त जानकारी लखनऊ अंचल कार्यालय केनरा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक सर्व मित्र भट्ट ने दी।

