केन्द्र सरकार से बिरोध के वीचआशंकित पेंशनर्स ने सी पी सी को प्रश्नावली का उत्तर भेजा
देश की उपासना ब्यूरो
——————————————– – जौनपुर 9मार्च केन्द्रीय वेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित किए जाने की मांग के वीच आठवे केन्द्रीय वेतन आयोग की प्रश्नावली को उत्तर/सुझाव सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश से वेतन आयोग की बेवसाइट पर भेज दिया गया है।यह जानकारी संगठन की मासिक बैठक मे जनपद अध्यक्ष सी बी सिंह ने सदस्यगण को देते हुए, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि आगामी दिनांक-21अप्रैल को अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन के धोषित कार्य क्रम के अनुसार प्रदेश के अन्य जनपदो की भाँति जनपद मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जायगा ।इसके साथ ही जनपद के पेंशनर्स अपनी मांगो के समर्थन मे अपने हस्ताक्षर के साथ दस रूपये का संगठनात्मक सहयोग करके सामूहिक याचिका अध्यक्ष वेतन आयोग केसाथ एवं माननीय प्रधान मन्त्री जी भारत सरकार नयी दिल्ली को भेजेगे । सी पी सी को भजे गए सुझाव मे कर्मचारी एवं पेंशनरो मे समान सिध्दांतो पर पेंशन निर्धारित करने,राशिकरण की वसूली दस वर्ष के बाद बन्द करने, पेशनर्स की पेंशन क्रमशः पैसठ ,सत्तर, पचहत्तर बर्ष की आयु पूर्ण करने पर क्रमश पांच -पांच प्रतिशत की वृद्धि किए जाने, पेंशन को आयकर से मुक्त करने, चिकित्सा धनराशि धनराशि को पाँच लाख से वढा कर दस लाख करने ,एवं पेंशनर्स को रेल किराए मे छूट दिए जाने आदि सुझाव दिए गए है, फिर भी हमे एकजुट होकर घोषित कार्यक्रम को सफल वनाना है।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्तओ ने केन्द्र सरकार से पेंशनर्स हितो के रक्षा हेतु आठवे बेतन आयोग के गजट नोटीफिकेशन मे तत्काल पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित करने की मांग करते हुए पेंशनर्स हितो पर सकारात्मक निर्णय लेने की केन्द्र सरकार सेअपील करते हुए ,संगठन को सुदृढ बनाने का संकल्प लिया।बैठक को मुख्य रूप से सर्वश्रीर्ओकांर नाथ मिश्र ,राजेश कुमार श्रीवास्तव, कंचन सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, इ0मदन मोहन सोनकर, नन्दलाल लाल सरोज, अशोक कुमार मौर्य, रमेश, विक्रमाजीत यादव, गोरखनाथ माली,बलिराम यादव, सुक्खुराम, बी बी सिंह, नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी,इ0प्रमोद कुमार सिंह, हीरालाल गुप्ता, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव ,अशोक प्रताप सिंह आदि ने सम्बोधित किया ।उसके पश्चात सभी पेंशनर्स एक दूसरे पर फूलो की बर्षा कर होली की शुभ कामनाऐ दिया। बैठक के अन्त मे संगठन के कोषाध्यक्ष रामअवध लाल की धर्मपत्नी स्व0सुधा श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करके बैठक को स्थगित किया गया।वैठक का संचालन जिलामन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

