कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के सोने,चांदी के आभूषण व अन्य सामान के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के आभूषण व अन्य सामानों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।बताते चले कि इस समय एसएसपी डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत एसपी नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन व सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्विनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 जय किशोर अवस्थी प्रभारी चौकी नवीन मंडी थाना कोतवाली नगर मय टीम द्वारा शुक्रवार को देर रात मे मनीवीर स्कूल के पास उसरु नहर थाना कोतवाली नगर अयोध्या से अभियुक्त नीरज यादव को चोरी के सामान अंगूठी,नथिनी नाक की,चैन सिकड़ी,माथ बिदिंया,झुमका कानो,कानों की बाली,सूई धागा,गले का हार,गले का हार जिसमें सफदे लाल पीले मोती लगे है, गले में पहनने वाला चेनदार हार जिसमे सफेद रंग की मूंगे लगी है,पैर के अंगूठे का गोल बिछिया,मंगलसूत्र जिस पर काले व सफेद मूंगे लगे हुए है।वही जोड़ी कान के झाले, मूंगदार माथ बींदी,गोल सफेद मूंगदार माथ बिंदी,गले में पहने वाला चेनदार लर (हार) व सफेद धातु के पायल, पैरों की बिछिया बरामद हुआ के साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे जय किशोर अवस्थी चौकी प्रभारी चौकी नवीन मंडी थाना कोतवाली नगर,उ0नि0 अखिलेश तिवारी,थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या शामिल
रहे।

