खजनी ब्लाक में ‘मानव विकास सेवा संस्थान ‘द्वारा NRLM के 30 स्वयं सहायता समूह के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया! जिसमें नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक, गोरखपुर दीप्ति पंत, खंड विकास अधिकारी खजनी कार्तिकेय मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी खजनी सुरेंद्र कुमार सिंह, यूनियन बैंक की फील्ड ऑफिसर तथा तथा संस्था प्रमुख प्रतिमा शर्मा जी उपस्थित रही! कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी खजनी द्वारा फीता काटकर किया गया व दीप प्रज्वलित किया गया! प्रशिक्षण का विषय सिलाई (वस्त्र व मास्क )पर आधारित है, जिसे नाबार्ड के सहयोग से मानव विकास सेवा संस्थान के द्वारा संचालित कराया जा रहा है! प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड दीप्ति पंत द्वारा महिलाओं को अपने सूक्ष्म उद्यम को किस प्रकार से रोजगार से जोड़ा जाए व आर्थिक स्थिति को बाजार के माध्यम से मजबूत बनाया जाए आदि विषय पर चर्चा की गई! खंड विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं को रोजगार हेतु किया गया व पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया गया!

