
जौनपुर।
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर गांव के समीप जौनपुर शाहगंज मार्ग पर खड़ी ट्रक में शुक्रवार सुबह बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए पहुंचाया गया जिला अस्पताल,
जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय युवक बाइक लेकर जौनपुर से शाहगंज की तरफ जा रहा था जैसे ही वह सिद्धीकपुर के समीप पहुंचा तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जाकर भीड़ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए हैं बाइक चालक की हालत बिगड़ते देख आनन-फानन में ग्रामीणों ने आपातकालीन डायल 108 एंबुलेंस को सूचना देकर बुलवाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर जितनी मुंह इतनी बातें सुनने को मिल रही है कुछ लोगों का कहना था कि बाइक चालक कान में ईयर फोन लगाया था और ध्यान भटकने के कारण व ट्रक से जाकर टकरा गया तो वहीं कुछ लोगों का कहना था कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक से टकरा गया।

