ख़ास ख़बर अयोध्या: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

ख़ास ख़बर अयोध्या: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या :06 दिसंबर की पूर्व संध्या पर अयोध्या में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर परमहंसाचार्य ने विरोध प्रदर्शन किया*।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी से सस्पेंड विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखने की घोषणा पर आक्रोश जताया गया।

परमहंसाचार्य ने अयोध्या में हुमायूं कबीर का पोस्टर जलाकर प्रतीकात्मक विरोध किया।

उन्होंने कहा कि भारत में बाबर के नाम की मस्जिद की एक भी ईंट नहीं रखी जाएगी।

संत समाज ने चेतावनी दी कि ऐसी किसी भी कोशिश का पूरे बल से विरोध किया जाएगा।

परमहंसाचार्य ने शासन-प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की, ताकि बाबर के नाम पर कोई निर्माण न हो पाए।

टीएमसी विधायक की घोषणा को हिंदू समाज और सनातन परंपरा के विरुद्ध बताया गया।

परमहंसाचार्य ने कहा कि धर्म और राष्ट्रहित के खिलाफ किसी भी प्रयास को संत समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।
*****†*****”””*”””…….************
अयोध्या :बाबरी मस्जिद पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने मुर्शिदाबाद हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद की नींव रखने का किया विरोध, कहा बाबर हमारा मसीहा नहीं,

टीएमसी के नेता ने चुनाव के समय जो काम किया वह हिंदू मुस्लिम एकता के लिए ठीक नहीं

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ गया, मुसलमानों को 5 एकड़ जमीन मिल गई, राम जन्मभूमि मंदिर बन गया, हिन्दू मुस्लिम का कोई विवाद नहीं, अब इसकी जरूरत नहीं

देश की जनता कर्म की पूजा करें, राजनीति देश की भला के लिए करें , ना कि मंदिर मस्जिद के लिए

इकबाल अंसारी ने 6 दिसंबर बाबरी ढांचा बरसी का किया विरोध, सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया, मुस्लिमों ने माना, आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ, अयोध्या विकास कर रही है, अयोध्या में गंगा जमुनी तहजीब है।
*********†*†,,,,,,,,**************†**************
अयोध्या।:बाबरी मस्जिद पूर्व पक्षकार इक़बाल अंसारी का अनोखा तुलसीमाता प्रेम*।
देश दुनिया को अयोध्या से भाईचारा का बड़ा संदेश।बाबरी मस्जिद ढांचा विध्वंस की बरसी पर इकबाल अंसारी ने तुलसी के पेड़ को जल अर्पित कर, सभी धर्मों के सम्मान का दिया संदेश।इकबाल अंसारी का बयान। तुलसी को वह नित्य देते जल, तुलसी में औषधीय गुण, पूरा घर रहता स्वस्थ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *