खालसा पंथ का स्थापना दिवस बैसाखी पर्व मनाया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गुरुद्वारा लाल कुआं में खालसा पंथ का स्थापना दिवस बैसाखी पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा साहब में हजारों की संख्या में भक्तों ने गुरु के द्वार पर श्रद्धा अर्पित की और बिना किसी भेदभाव के लंबी कतार में बैठकर लंगर छका।
समय की क्रूर औरंगजेब हुकूमत के खिलाफ श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने पांच प्यारों को अमृत पान कर वर्ष 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की गुरुद्वारा साहब में रात 9:00 बजे अखंड पाठ के भोग के उपरांत शब्द कीर्तन भाई कुलदीप सिंह हजूरी रागी भाई राजेंद्र सिंह गुरुद्वारा नाका हिंडोला भाई करनैल सिंह गुरुद्वारा अय्यागंज और कथा वाचक ज्ञानी गुरमीत सिंह जी ने बैसाखी की मेहताता बताई इस अवसर पर मुख सेवादार कृपाल सिंह ने समूह संगत को बैसाखी पर्व की बधाई दी,स0 हरजीत सिंह सोखी,स0 भाग सिंह, स0 रनजीत सिंह, गुरनाम सिंह, की देखरेख में समूह संगत के लिए लंगर तैयार कराया गया स0 गुरविंदर सिंह, गुरतेज सिंह, तेजपाल सिंह, सुरजीत कौर, गुरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, चरनजीत सिंह ने लंगर वितरित किया गुरुद्वारा साहब को सजाने की सेवा गुरनूर सिंह एव जोड़ों की सेवा सिक्ख सेवक जत्था, टैंट की सेवा रनजीत सिंह द्वारा की गई।

