खेलो खिल खिला के 36 वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बेसिक शिक्षक मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।सोमवार को परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहाल बच्चों खेल प्रतिभा को तराशने और आगे बढ़ाने के लिए तीन दिवसीय 36 वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ।जिसका उद्घाटन माननीय संदीप सिंह,राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश ने डाभा सेमर स्थित डॉ0 भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ गुब्बारे उड़ाकर कर किया।इस मौके पर जबरदस्त आतिशबाजी भी हुई।इस मौके पर एडी बेसिक कौस्तुभ कुमार सिंह और बीएसए लालचंद द्वारा मुख्य अतिथि और उपस्थित विधायकों को का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि को श्रीराम मंदिर और मोमेंटो दिया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में विभिन्न मंडल के बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट कर सलामी दी गई।बच्चों द्वारा स्वागत गीत और अन्य प्रस्तुतियों ने मैदान में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस मौके पर अयोध्या मण्डल के सुल्तानपुर की अनुश्री द्वारा सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई तथा धाविका अनुश्री द्वारा मशाल दौड़ के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग के माध्यम से बच्चे अपनी क्षमता को आगे ले जाने के जज्बे के साथ ही टीम और प्रतिस्पर्धा की भावना के विकास, नई- नई चुनौतियों का सामना करने और भय बाधा को पार करते हुए विजय प्राप्त करना सीखते हैं।उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ ही बच्चे के चरित्र निर्माण में भी भूमिका निभाता है। खेल हमारे सीखने समझने की क्षमता बढ़ाता है और जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है।कोई भी खेल हमें नियमों का पालन करना और नियमित जीवन जीना सिखाता है।राज्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोई भी हार अंतिम नहीं होती बल्कि एक अच्छे खिलाड़ी के लिए नई शुरुआत का दरवाजा खोलती है, गलतियों में सुधार कर लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता करती है। मैदान उपस्थिति बच्चों में ही कोई बच्चा आगे हमारे देश का प्रतिनिधित्व करेगा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी पर है जो इन खेलों द्वारा ही प्राप्त होगी।प्रतियोगिता आयोजन की सराहना करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री ने एडी बेसिक अयोध्या की सराहना किया और व्यवस्था में लगे सभी व्यायाम शिक्षकों, शिक्षकों और नन्हे मुन्ने बच्चों सभी को शुभकामनाएं दिया।रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा सरकार की योजनाओं से ग्रामीण अंचल से निकलकर बच्चे ब्लॉक,जिला मंडल और प्रदेश स्तर पर नाम रोशन करते है,जो बच्चों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है।मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान ने कहा कि योगी सरकार में खेलों को बढ़ावा मिला है और बच्चे निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने क्रीडा प्रतियोगिता अयोध्या में आयोजित करने के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री का आभार जताया और बच्चों को शुभकामनाएं दिया।इस अवसर पर एडी बेसिक को कौस्तुभ कुमार सिंह, देवीपाटन एडी बेसिक रमापति राम त्रिपाठी, झांसी एडी बेसिक संतोष देव पांडेय और गोरखपुर एडी बेसिक संगीता सिंह,अयोध्या बीएसए लालचंद ,अमेठी बीएसए संजय तिवारी,बाराबंकी बीएसए नवीन पाठक,अंबेडकर नगर बीएसए शैलेश पटेल, जिला व्यायाम शिक्षक विश्वनाथ सिंह,मंडलीय व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी,संदीप सिंह मो हसन,अनिल सिंह,धीरज शुक्ला ,सरवरे आलम पंकज द्विवेदी नीरज शुक्ला,विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।पहले दिन प्राथमिक स्तर मे
400 मी बालिका वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में विदुषी पांडेय गाजीपुर ने पहला और रोशनी कासगंज ने दूसरा स्थान बनाया।400 मीटर बालक पर की प्रतियोगिता में कार्तिक अमरोहा ने प्रथम संजय उन्नाव ने दूसरा और राजेंद्र गाजीपुर में तीसरा स्थान बनाया।जूनियर बालिका वर्ग की 600 मी दौड़ प्रतियोगिता में अतिया देवरिया प्रथम शिवांगी यादव जौनपुर द्वितीय और करिश्मा ने तीसरा स्थान पर किया।बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आकाश गाजीपुर प्रथम अर्जुन रामपुर द्वितीय अमन बुलंदशहर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

