गांवों के विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 27 सड़के हुई स्वीकृत

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों की बदौलत लोकसभा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 27 सड़के स्वीकृत हुई है। इन सड़को की कुल लम्बाई 189.845 किमी व लागत 133 करोड़ 32 लाख 65 हजार है। जिसमें ट्रेंडर प्रक्रिया चल रही है। अगले महीने से इनमें निर्माण कार्य भी प्रारम्भ हो जायेगा। वहीं इस योजना के तहत अभी 153 किमी की 17 सड़को की स्वीकृति हेतु प्रस्तावित है। जिनमें जल्द स्वीकृति मिल जायेगी। उन्होने बताया कि गांवों के विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। बेहतर सड़के किसी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है। गांवों को मुख्य मार्गो तक बेहतर सड़के प्रदान की जा रही है। इससे रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को भी सम्बल मिलता है। किसानों व मजदूरों का उत्थान सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसके लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है।
सड़को में विल्लाहरघाट से फतेहपुर मुमताजाबाद, आचारी सगरा से फिरोजपुर, एनएच 27 रायपुर से मानापुर मोकलपुर होते हुए फैजाबाद रायबरेली रोड़ तक, मुबारकगंज से रामशरनदासपुर नाला तक, सोहावल नहर पुल से ड्योढ़ी होते हुए पूरे लोध तक, अस्तीकन से मवई कला होते हुए 5 नम्बर टेलीफोन एक्सचेंज तक, अमरगंज से नागीपुर तक, गुदरही बाजार से संतनगर चौराहा तक, उधरनपुर तिराहा से पूरे भदरी होते हुए इटौजा तक, बीकापुर इनायतनगर रोड से कोछा बाजार तक , तोरोमाफी दराबगंज से रामपुर भगन, जलालपुर से काजी सराय तक, फैजाबाद इलाहाबाद रोड से बोधरी तक, अयोध्या प्रयागराज से महावा होते हुए गोपालपुर तक, फैजाबाद इलाहाबाद रोड रामनगर चौराहे से मउ तक, सिधौरा से देविगिरी होते हुए धरमगंज तक, टी-01 से हरिनाथपुर तक, टी-04 से नहली का पुरवा होते हुए बसवार खुर्द तक, धरमगंज से जगन का पुरवा होते हुए शाहगंज इसौली मार्ग तक, फैजाबाद इलाहाबाद रोड पर 20 किमी से इनायतनगर तक, चिखड़ी से घाटमपुर होते हुए फैजाबाद रायबरेली मार्ग तक, रुदौली से सिधारपुर तक, एनएच-27 से भिटौरा तक, शुजागंज से कैथी तक, इब्राहिमावाद से जेठबनी तक, दरियाबाद वदोसराय रोड से अकोहरा तक, लोधपुरवा से अकबरपुर तक की सड़के शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *