ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: ग़ज़िआबाद के टिला मोर पोलिस स्टेशन क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान फिरोज अंसारी (23) के रूप में हुई है, जो ओल्ड सीमापुरी का रहने वाला है।
पीड़िता की चाची ने 28 मई 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी उनकी नाबालिग भतीजी को अपने साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। करीब नौ महीने की तलाश के बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर भोपुरा चौक के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता को अजमेर लेकर गया था, जहां दोनों कुछ समय तक साथ रहे। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी पॉक्सो एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

