ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
गुटखा व्यापारी के दुकान से चोरी का पुलिस ने किया खुलासा दो गिरफ्तार
चोरों के पास से 21 लाख 99 हजार 500 रुपये बरामद
जौनपुर शहर कोतवाली थाना अंतर्गत बीते 20 सितंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित मिश्रीलाल एंड सन्स नामक गुटके थोक विक्रेता की दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा 19 सितम्बर को ताला काट कर दुकान के अंदर रखा नगद पैसा 55 लाख रुपया वह अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। कोतवाली पुलिस द्वारा आज मामले का खुलासा करते हुए चोरी में शामिल दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 21 लाख 99 हजार 500 बरामद किया गया है साथ ही घटना में प्रयुक्त औजार और एक तमंचा भी बरामद किया गया है। जबकि चोरी करने वाला मास्टरमाइंड अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है पुलिस टीम गठित कर उसकी तलाश में लगी हुई है।मामले का खुलासा करते हुए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार ने बताया कि 19 सितंबर को कोतवाली अंतर्गत एक गुटखा पान मसाला के थोक विक्रेता के दुकान का ताला काट कर चोरों द्वारा 32 से 35 लाख रुपए के आसपास की चोरी की गई थी जिसमें आज दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है।इनके पास से 21 लाख 99 हजार 500 रुपये बरामद किया गया है साथ ही घटना में प्रयुक्त औजार एक तमंचा चीनी सिगरेट के पैकेट गुटका थर्माकोल आदि भी बरामद किया गया है इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा जा रहा है। इस घटना का मुख्य मास्टर माइंड फरार है उसके लिए टीम लगा दी गई है दो अभियुक्त की गिरफ्तारी बाकी है अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है इनके खिलाफ जनपद सहित गैर जनपदों में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
वही इस मामले में गुटखा व्यवसाई सुभाष चंद चौरसिया ने बताया कि उनके फार्म से लगभग 55 लख रुपए की चोरी हुई थी बीते दो-तीन दिनों तक बैंक बंद होने के कारण प्रतिदिन का टर्नओवर का पैसा दुकान में रखा था पुलिस द्वारा काफी कार्य किया गया जिस का पैसा बरामद हुआ है पुलिस की कार्य प्रणाली से वह संतुष्ट हैं। हालांकि इतने पैसे दुकान में रखना और किसी दुकान के ही व्यक्ति के द्वारा जानकारी होने या मुखवीरी करने की बात पर संदेश जाहिर किया और कहा कि अभी इसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है इसमें और कौन शामिल है।

