गुडम्बा पुलिस ने वांछित को किया गिरफ्तार

गुडम्बा पुलिस ने वांछित को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ एस०बी० शिरडकर द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त उत्तरी एस एम कासिम आब्दी के निर्देशन व अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी अभिजित आर शंकर के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर दिलीप कुमार सिंह के निकट निर्देशन एवं थाना प्रभारी गुडम्बा नितीश कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 30.11.2023 को थाना गुडम्बा पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
आज दिनांक 29.11.2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर अंतर्गत धारा 323/328/342/354/376/504/506 भादवि व 3(2)V SC/ST एक्ट विरुद्ध मो० हसन पुत्र मो० असलम निवासी ग्राम अमरसण्डा थाना कुर्सी जिला बाराबंकी वर्तमान निवासी ग्राम बेहटा बाजार लखनऊ व सिराज के पंजीकृत कराया था। आज दिनांक 30.11.2023 को थाना गुडम्बा लखनऊ के उ0नि0 मुन्ना कुमार सिंह मय हमराही पुलिस बल के वांछित अभियुक्त मो० अहसान उर्फ हसन उर्फ सोनू पुत्र स्व० मो० असलम निवासी ग्राम अमरसण्डा थाना कुर्सी जिला बाराबंकी वर्तमान निवासी ग्राम बेहटा बाजार लखनऊ उम्र 43 वर्ष को समय 10.30 बजे शुक्ला वाली बाग की मोड़ थाना
क्षेत्र गुडम्बा लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *