अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही वृद्घि सहित अन्य मुद्दों पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी द्वारा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के नेतृत्व में सिर पर सिलेंडर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। सपाइयों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा गया।सूत्र के मुताबिक नगर के गुलाब बाड़ी स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्रित होकर रीडगंज चौराहे की तरफ पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय की अगुवाई में प्रदर्शन किया। सभी के सिर पर गैस सिलेंडर और हाथों में तख्तियां थीं।सभी नेताओं ने सरकार पर तमाम गंभीर आरोप लगा नारेबाजी भी किया। रीडगंज चौराहे पर पहुंचने पर कोतवाली नगर की पुलिस ने प्रदर्शन कारियों को रोक लिया तो सभी लोग पूर्व मंत्री पवन पांडेय के साथ धरने पर बैठ गए।इस मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने पूर्व मंत्री से वार्ता किया। तदुपरांत नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा और धरना समाप्त हुआ।इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि इस सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है, लोगों पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की हालत बद्तर होती जा रही है, कानून का राज समाप्त होता जा रहा है। जंगलराज कायम है। महिलाओं के साथ भी अत्याचार बढ़ता जा रहा है, अपराधी बेलगाम हैं। निरंतर बढ़ रही महंगाई से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।वही महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल झूठ का पुलिंदा है। रोज एक नया झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर जिला महासचिव बख्तियार खान, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, सरोज यादव, शिवांशु तिवारी, राकेश यादव, पार्षद कमलेश सोलंकी, मोहम्मद इरशाद, अर्जुन यादव, राम अजोर यादव, फरीद कुरैशी, महेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।

