ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गोमती नगर जन कल्याण महासमिति के महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति का वार्षिक उत्सव दिनांक 15 मई 2022 को बहुत धूमधाम से संपन्न हुआ, जिसकी सराहना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधि गण, आयुक्त जिला मजिस्ट्रेट एवं नगर आयुक्त सभी नागरिकों इत्यादि सभी ने किया।
महासमिति के सभी पदाधिकारियों, महासमिति से संबद्ध सभी खंडों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य गण तथा नगर निगम जोन 4 के अधिकारी तथा स्टाफ एवं सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं जनता जिनके सहयोग से यह वार्षिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
सम्माननीय राजनाथ सिंह एवं बृजेश पाठक का विशेष आभार जिन्होंने 3 घंटे से अधिक समय उपस्थित रहकर हमारा मान बढ़ाया।
प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पुलिस प्रशासन को भी धन्यवाद।
इस मौके पर विशेष रुप से गोमती नगर विस्तार प्रखंड के समस्त पदाधिकारियों एवं सिटी मांटेसरी स्कूल, उसके प्रबंधक जगदीश गांधी व कर्मचारी गण को धन्यवाद दिए बिना यह प्रक्रिया अधूरी ही रह जाएगी क्योंकि उनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

