गोयल इंस्टिट्यूट के कर्मचारी उमेश मिश्रा को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। तिवारीगंज थाना बी. बी.डी क्षेत्र अंतर्गत निवासी उमेश मिश्रा जो गोयल इंस्टिट्यूट में कार्यरत थे। गोयल इंस्टीट्‌यूट के सामने कटिंग से रोड क्रास कर रहे थे तभी लखनऊ की तरफ से अयोध्या तरफ जा रही तेज रफतार कार जिसका नं. UP 45 W 2856 ने टक्कर मार दी, युवक को घायलावस्था में लोहिया हास्पिटल में गोयल इंस्टीट्यूट के सुरक्षा गार्ड द्वारा एड‌मिट कराया गया जहां इलाज के दौरान उमेश मिश्रा उम्र 38 वर्ष की मृत्यु हो गयी है। पिता रमेश चन्द्र मिश्रा निवासी उत्तरधौना तिवारीगंज चिनहट थाना बी०बी०डी० लखनऊ ने उक्त जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *