डीकेयू गोरखपुर ब्यूरो राजनारायण ओझा
जनवादी पार्टी सोशलिस्ट जनवादी क्रांति यात्रा का विधानसभा सहजनवां के जैतपुर चौराहे पर पूर्व सपा प्रत्याशी मनोज यादव सहजनवां के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया !
जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह चौहान को फूल मालाओं से लादकर गगनभेदी नारों के साथ सैकड़ों बड़े बुजुर्गों, नौजवानों, सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया !
डॉक्टर संजय सिंह चौहान ने कहा कि पूरा प्रदेश महंगाई बेरोजगारी बाढ़ से परेशान से है, जब से भाजपा की प्रदेश में सरकार बनी है, तब से प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार गुंडागर्दी जंगलराज चरम सीमा पर है, उन्होंने समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछली सपा सरकार ने महिलाओं को समाजवादी पेंशन दिया था, लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया, उन्होंने कहा कि जब सपा सरकार बनेगी तो आम जन को 300 यूनिट बिजली फ़्री में दिया जाएगा!
पूर्व सभा प्रत्याशी विधानसभा सहजनवां मनोज यादव जी ने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश माननीय अखिलेश यादव जी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है, माननीय अखिलेश यादव जी की सरकार में जन-जन तक समाजवादी सुविधाएं पहुंची थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ झूठे वादे कर रही है, और झूठों की फौज भारतीय जनता पार्टी में है, आपस में झूठ बोलने का कंपटीशन भारतीय जनता पार्टी के लोग कर रहे हैं, कोरोना काल की तबाही से जनता अभी उबरी नहीं थी कि बाढ़ की त्रासदी जनता को झेलनी पड़ी है, बेरोजगारी, महंगाई में आम जनता को भाजपा ने राम भरोसे छोड़ दिया है, सहजनवां की जनता पूरी तरीके से 2022 का इंतजार कर रही है, और आने वाले 2022 में समाजवादी पार्टी की साईकिल को लाखों वोटो से जीताकर के यहां से लखनऊ भेजेगी एवं अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में विधानसभा सहजनवां अपना सहयोग प्रदान करेगा ! इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ सपा नेता सुनील यादव ,त्रिभुवन यादव ,विजयनाथ यादव, शोएब खान, अखिलेश चौहान, अनूप मौर्या, सीताराम चौहान, मनीष भारती, दिनेश यादव, किशन निषाद, बृजेश यादव, सौरभ भारती, श्रीमती शकुंतला आर्या, भवन प्रजापति, पन्नेलाल पहलवान, आकाश सिंह, सोहेल खान, आमिर खान, सतेंदर यादव, उपेंद्र कश्यप, नरसिंह यादव, सतीश गौड़, बबलू यादव, विनय मिश्रा, अमरनाथ यादव, मनीष कुमार, चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा, लालू यादव, महेश कुमार, शोएब शाह, सौरभ भारती, धर्मराज शर्मा, श्याम बिहारी पांडेय, राजेश गौड़, सतीश पासवान, पंकज पाल, गुड्डू सिह सैथवार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे !

