गोरखपुर में हैवानियत की हद पार: बंद फैक्टरी में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में बंद फैक्टरी में ले जाकर 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूरी रात किशोरी को बंधक बनाकर रखा गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई ।

किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधान के भतीजे राजन राजभर को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके की रहने वाली एक किशोरी को बहला फुसलाकर राजन बंद फैक्टरी में लेके चला गया। मंगलवार रात में उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट भी की। सुबह थोड़ा होश आने पर किशोरी घर पहुंची और अपनी मां से पूरी घटना बताई।

इस वारदात को सुनकर मां के पैरे तले से जमीन खिसक गई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इस बीच अधिक रक्तस्राव होने से किशोरी की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों का कहना है कि घटना में दो अन्य लोग भी शामिल थे, लेकिन पुलिस ने एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *