गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि के बारे में कोई विवाद नहीं है: डॉक्टर स्वामी भगवदाचार्य
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती इस वर्ष श्रावण शुक्ल सप्तमी गुरुवार 31 जुलाई 2025 के पड़ रही है। गेस्वामी जी का रामचरितमानस दिन प्रतिदिन लोकप्रिय हो रहा है अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर बनने के बाद रामचरितमानस पढ़ने वालों की संख्य लगातार बढ़ती जा रही है। अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में गोस्वामी जी की मूर्ति स्थापित की जानी चाहिए। उसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नृपेन्द्र मिश्रा अध्यक्ष राम जन्मभूमि निर्माण समिति एवं चंपत राय, मंत्री रामजन्मभूमि को तुलसी जन्मभूमि न्यास द्वारा पत्रोतर के साथ गोस्वामी जी की प्रामाणिक चित्र भी प्रेषित कर दिया गया है। तुलसी जन्मभूमि राजापुर, गोण्डा में तुलसीदास के सम्मान में गोस्वामी तुलसीदास अन्तरराष्ट्रीय केन्द्रीय विश्वविद्यालय के स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं शिक्षा मंत्री भारत सरकार से प्रयास गतिशील है। तुलसी जन्मभूमि राजापुर, गोण्डा में अयोध्या राम की पैड़ी और हरिद्वार में हरि की पैड़ी की तरह, तुलसी की पैड़ी निर्माणार्थ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा प्रयास किया जा रहा है। यह खुशी की बात है कि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि के बारे में कोई विवाद नहीं है। अब देश-विदेश में विद्वानों और लोगों ने स्वीकार कर लिया है कि गोस्वामी तुलसीदास का जन्म गोण्डा जिले के राजापुर में हुआ था। अन्तरराष्ट्रीय विद्वान आचार्य सूर्य प्रसाद दीक्षित ने भी गोण्डा सूकरखेत में गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि स्वीकार किया है।

