ग्राम पंचायत अरांव जगदीश की दलित बस्ती में शिक्षा व्यवस्था चरमराई — कागजों में नामांकन 50 से ऊपर, मौके पर मिले सिर्फ 40 बच्चे

ग्राम पंचायत अरांव जगदीश की दलित बस्ती में शिक्षा व्यवस्था चरमराई — कागजों में नामांकन 50 से ऊपर, मौके पर मिले सिर्फ 40 बच्चे

गोरखपुर ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी

उरुवा (गोरखपुर): विकास खण्ड उरुवा के ग्राम पंचायत अरांव जगदीश की दलित बस्ती में बच्चों की शिक्षा व्यवस्था बदहाल होती दिख रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के अभिलेखों में जहाँ नामांकन 50 से अधिक बच्चों का दर्ज है, वहीं लाइफ केयर फाउंडेशन की स्थलीय जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मौके पर मात्र 40 बच्चे ही विद्यालय आते पाए गए।

फाउंडेशन की टीम ने जांच के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार गौतम से बात की। उन्होंने बताया कि दलित बस्ती के अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता की कमी और बच्चों की खराब स्वास्थ्य स्थिति के कारण विद्यालय में उपस्थिति लगातार घट रही है।

स्थानीय अभिभावकों ने बताया कि आर्थिक तंगी और घरेलू जिम्मेदारियों के चलते कई बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पाते। वहीं कुछ बच्चे मजदूरी या छोटे-मोटे काम में परिवार की मदद करने को मजबूर हैं।

लाइफ केयर फाउंडेशन ने इस रिपोर्ट को लेकर चिंता जताई है और बेसिक शिक्षा विभाग से विशेष जागरूकता अभियान चलाने, साथ ही बस्ती में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने की मांग की है, ताकि बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों में सुधार लाया जा सके।

फाउंडेशन का कहना है कि “जब तक अभिभावकों को शिक्षा का महत्व नहीं समझाया जाएगा और बच्चों की सेहत में सुधार नहीं होगा, तब तक विद्यालयों में नामांकन और उपस्थिति दोनों बढ़ाना मुश्किल रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *