ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव डकार गए मॉडल शौचालय की धनराशि

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
जिले के विकास खण्ड अमानीगंज की ग्राम पंचायत कटघरा में पूर्व प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव के द्वारा बिना कार्य कराए ही माडल शौचालय की धनराशि को सूत्र के मुताबिक निकाल लिया गया है।  शासन के निर्देशानुसार सभी ग्राम पंचायत के पूर्व तथा प्राथमिक विद्यालयों में माडल शौचालय बनना था। ग्राम पंचायत कटघरा के प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम गोपालपुर भटपुरा में लगभग 10 वर्ष पूर्व में बने शौचालय को ही पूर्व ग्राम प्रधान रानी देवी और तत्कालीन ग्राम सचिव के द्वारा नवम्बर 2018 में दिखाकर 146850 रुपए धन निकाल लिया है।वही वर्ष 2018 में वर्क आई डी 10889240 पर प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर भटपुरा में चेक संख्या 1135 से 25000,चेक संख्या 001134 से 35000,चेक संख्या 001138 से 25000, चेक संख्या 001137 से 20000,चेक संख्या 001136 से 41850 रुपए माडल शौचालय निर्माण के नाम पर धन निकाल लिया गया।जबकि वहाँ के प्रधानाध्यपक और विद्यालय के अध्यापक ने बताया कि जो बहुत पहले शौचालय बना था वहीं शौचालय बना हुआ है। तीन चार साल से किसी भी प्रकार का शौचालय में काम नहीं करवाया गया है प्रधानाध्यपक नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि शौचालय बनवाने के लिए कई  बार खण्ड शिक्षा अधिकारी और ब्लाक पर खण्ड विकास अधिकारी से शिकायत की गई है।वही बच्चे बाहर शौच के लिए जाने को मजबूर है प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही अभी तक नहीं हुई है देखना होगा की प्रशासन इस मामले ने क्या  कार्यवाही करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *