ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष बालेश्वर लाल जी की 95 वीं जयंती मनाई गई
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष बालेश्वर लाल जी की 95 वीं जयंती बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अयोध्या रोड स्थित कार्यालय पर मनाई गई। जिला अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर विचार व्यक्त किए।बालेश्वर लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संस्थापक जी के छोटे पुत्र सुजीत कुमार उर्फ मन्नू जी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

