ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्य समिति बैठक सम्पन्न
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुसैनगंज में एक होटल के सभागार में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार द्विवेदी, महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, संस्थापक सदस्य डॉ विनय सिंह, संरक्षक विजय विनीत, के जी गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव समेत प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

