ग्रेटर नोएडा के दादरी में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, हिंसक झड़प में महिला हुई घायल, सारी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

ग्रेटर नोएडा के दादरी में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, हिंसक झड़प में महिला हुई घायल, सारी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय

ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में दो पड़ोसी पक्षों के बीच लाठी-डंडों से हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला के साथ भी मारपीट की गई है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
तुलसी विहार निवासी भीम सिंह के अनुसार, वह रात के समय अपनी पत्नी के साथ दुकान के बाहर मौजूद थे, तभी तीन-चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हाथों में डंडे लेकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जिसमें महिला को भी निशाना बनाया गया।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष पड़ोसी हैं और आपसी विवाद के चलते घटना हुई। पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *