ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नगला कंचन गांव में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आकाश की शिकायत पर पुलिस ने 17 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि मैच के दौरान कहासुनी के बाद शाम को आरोपियों ने घर पहुंचकर गाली-गलौज की, महिलाओं से अभद्रता की और विरोध करने पर लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

