ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आईटी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए ला रहा है भूखंड योजना, जिसमें तमाम आईटी कंपनियां निवेश करेंगी रोजगार के नए अवसर खुलेंगे :-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में आईटी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नई भूखंड योजना का प्रस्ताव ला रहा है, इस योजना के अंतर्गत टेकजोन और नॉलेज पार्क पांच में भूखंड चिन्हित किये गए हैं और जल्द ही कई आईटी कंपनियां निवेश करेगी जिससे नए रोजगार के अवसर खुलेंगे, एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि कई बड़ी कंपनियां निवेश करने के लिए अपना कदम आगे बढ़ा रही हैं जिसको देखते हुए बड़े भूखंडों की योजना शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है| योजना में एक चार, दस और बीस एकड़ के कुल पांच भूखंड होंगे, जिसमें दस-दस एकड़ के दो भूखंड, बीस एकड़ का एक भूखंड और एक चार एकड़ का भूखंड टेकजोन में तथा एक चार एकड़ का भूखंड नॉलेज पार्क में है|आईटी कंपनियों के इस निवेश से हजारों लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *