ग्रेटर नोएडा में किशोर की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप :-

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दादरी में आज शनिवार को एक किशोर की मौत के बाद ग्रामीड़ों और परिजनों के द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कार्यालय के बाहर तेज हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया गया, परिजनों ने एक निजी क्लीनिक के डॉक्टरों पर 15 वर्षीय किशोर रजत भाटी को गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है, प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मृतक किशोर रजत भाटी 4 अक्टूबर को तेज बुखार होने के कारण जारचा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे दो गलत इंजेक्शन लगा दिए जिससे उसकी तबीयत और बिगड़ गई तथा शरीर नीला पड़ने लगा | ज्यादा हालत बिगड़ते देख रजत के परिजनों ने उसे वहां से निकाल कर दूसरे हॉस्पिटल लेकर गए जहां के डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया | हालांकि किशोर के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार जल्द ही कर दिया लेकिन इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से की| कोई प्रक्रिया न मिलने के कारण स्थानीय निवासियों और परिजनों के द्वारा रोष व्यक्त करते हुए आज शनिवार को एसीपी कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन किया गया, बढ़ते हुए आक्रोश को देखते हुए सीएमओ ने तुरंत एक तीन डॉक्टरों की टीम बनाई और उसे जांच का आदेश दिया, परिजनों का आरोप है कि दोषी डॉक्टर को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि और किसी के साथ ऐसी घटना ना हो| उधर क्लीनिक के सभी डॉक्टर घटना के बाद से क्लीनिक बंद कर फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *