ग्रेटर नोएडा में पानी की सप्लाई लाइन में सीवर के गंदे मिले हुए पानी को पीने से 25 से 30 लोग हुए बीमार, लीक सीवर लाइन की जांच करने पहुंची जांच टीम:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 सेक्टर में जलापूर्ति लाइन में सीवर का गंदा पानी मिलने से 25 से अधिक लोग बीमार हो गए। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राधिकरण की जांच में सामने आया कि सीवर लाइन खराब होने पर उसे ड्रेन लाइन से जोड़ दिया गया था। इसी दौरान जर्जर और लीकेज वाली पाइपलाइन के जरिए सीवर का पानी घरों तक पहुंच गया। करीब 50 से अधिक घर इससे प्रभावित हुए।
घटना के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने खुदाई कर अस्थायी रूप से लीकेज रोकी, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कैंप लगाकर प्रभावित लोगों को मुफ्त इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराईं।
प्राधिकरण ने दूषित जलापूर्ति की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नागरिक वरिष्ठ प्रबंधक जल 9205691408 और प्रबंधक जल 8937024017 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *