ग्रेटर नोएडा में बिसरख थाना पुलिस टीम ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की 25 मोटरसाइकिल और दो अवैध तमंचे समेत चार जिंदा कारतूस हुए बरामद :-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की बिसरख थाना पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार सातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, चोरों के पास से चोरी की 25 मोटरसाइकिल और दो तमंचे समेत चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं| यह गिरोह गाजियाबाद,नोएडा समेत पूरे एनसीआर के पोज एरिया को बनाते थे निशाना, सोसाइटियों में सिक्योरिटी को बरगलाकर कर किसी तरह से पार्किंग तक पहुंच जाते थे और वहां से बाइक चुरा कर निकल जाते थे, इसके अलावा कंपनियों के बाहर से, और मार्केट में घात लगा कर दो पहिया वाहन चोरी करने का काम करते थे| गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नोएडा,गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, गिरोह का मुख्य सरगना रोहतास (37) निवासी ग्राम विछन एटा का रहने वाला है, इसके अलावा इसके अन्य साथी चाँद (22 वर्ष) निवासी चरण सिंह कॉलोनी प्रताप विहार गाजियाबाद, कॉलेश प्रताप सिंह (26) वर्ष ग्राम जुगौरा इटावा, और रामकुमार (42) निवासी ग्राम ज्योराहा छतरपुर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है| पुलिस को गुप्त सूचना मिली और पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए न्यू हैबतपुर ठेके के पास से इन सातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया | डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने कि कामयाबी पर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई और ₹25,000 नगद धनराशि देने की घोषणा की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *