🙏ओम श्री गणेशाय नमः🙏
आज हम आपको बताते हैं कि कपूर जलाने के कितने फायदे होते हैं
शास्त्री आशीष कुमार मिश्र)
—————————————
👉घरेलू जीवन में मौजूद कलह कलेश जीवन में अशांति को बढ़ा देती है. कई बार घर में बिना बात के भी कलह, लड़ाई-झगड़े या क्लेश होते रहते हैं. इनके लिए ग्रह दोष या वास्तु दोष जैसी समस्याएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं. इनसे बचने के लिए कौन से उपाय करना अनुकूल होता है. परिवार से बढ़कर कोई सुख नहीं है चाहे दुनिया में कहीं भी घूमे पर उसे सुकून की सांस अपने घर में ही मिलती है. इंसान थक हारकर, हमेशा परिवार के पास ही आता है.
👉हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहे. लेकिन कई बार यह महसूस किया जाता है कि घर परिवार में आपसी तालमेल बेहतर होने के बाद भी घर में अक्सर कलह और क्लेश का माहौल बना रहता है. घर में रोजाना हो रहे इन झगड़ों की वजह से कई बार घर टूट भी जाते हैं. ऐसे में हम आपको कुछ बेहद आसान उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से आपके घर में कलह का माहौल खत्म हो जाएगा और शांति बनी रहेगी.
घर में हो रहे क्लेश दूर करने के उपाय
👉जिस घर में रोजाना लड़ाई-झगड़े ता व्यर्थ के वाद विवाद होते हैं वहां पर लक्ष्मी का भी वास नहीं होता. आर्थिक रुप से जीवन में तंगी बनी ही रहती है. इसके लिए घर का वास्तु दोष, ग्रह दोष शनि की कुदृष्टि जैसे कई कारण हो सकते हैं. ज्योतिष वास्तु एवं अन्य आसान उपायों की मदद से पुन: घर में शांति का माहौल जरूर बना सकते हैं.
👉घर में यदि किसी प्रकार का तनाव सदैव ही अनुभव होता है तो उससे बचाव के लिए चाहिए की घर में कपूर को अवश्य रखा जाए. कपूर जीवन को सुखमय बनाता है. भगवान शिव को भी कपूर से परिभाषित किया गया है कर्पुर गौरं’ अर्थात कपुर की भांति श्वेत सुंदर शीतल. इसलिए कपूर को बहुत ही उत्तम माना गया है. घर का क्लेश दूर करने में कपूर आपकी मदद कर सकता है.
👉रात में सोने से पहले किसी पीतल के बर्तन में कपूर लेकर उसे गाय के शुद्ध घी में डुबोकर जलाएं . इस उपाय से घर का क्लेश दूर होता है और घर में शांति आती है. इसे चाहें तो सप्ताह में किसी एक दिन कपूर जलाकर उसका धुंआ घर में करने से भी घर में अशांति नहीं होती और सकुन बना रहता है.
👉मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करना भी बहुत अचूक उपाय माना जाता है. भगवान के पूजन में घी या तिल तेल का दीपक प्रज्जवलित करना चाहिए. अष्टगंध जलाकर उसकी सुगंध पूरे घर में फैलानी उत्तम मानी जाती है. घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में सुख-शांति आती है.
👉घर में कलह को दूर करने केसर का भी उपाय शांति लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए चुटकी भर केसर को पानी में मिलाकर स्नान करने से शरीर शुद्ध होता है. स्नान के बाद पूजा पाठ करने से भी कष्ट दूर हो जाता है. केसर का तिलक लगाने से मानसिक सुख की प्राप्ति होती है.
दिव्य ज्ञान ज्योतिष परामर्श केंद्र लखनऊ
ज्योतिष वास्तु हस्तरेखा कुंडली यज्ञ अनुष्ठान एवं समस्त वैदिक कार्य हेतु संपर्क करें
शास्त्री आशीष कुमार मिश्र
8187944530

