घरेलू गैस व कमर्शियल सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर मोदी सरकार ने देशवासियो को दिया तोहफा – विनय पटेल

घरेलू गैस व कमर्शियल सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर मोदी सरकार ने देशवासियो को दिया तोहफा – विनय पटेल

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।आम आदमी पार्टी के अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को महंगाई का नया तोहफा दिया है।उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹120 की बढ़ोतरी कर दी गई है। जिससे देश की आम जनता पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ा है। विनय पटेल ने कहा कि यह महंगाई किसी वैश्विक परिस्थिति की वजह से नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत और कमजोर नीतियों का परिणाम है, जिन्होंने जानबूझकर देश को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है। ये बातें विनय पटेल ने प्रेस क्लब अयोध्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दरम्यान कही।प्रदेश प्रवक्ता एवम अयोध्या जिला प्रभारी संजीव निगम ने कहा कि ईरान भारत का परंपरागत मित्र रहा है जिसने हमेशा भारत को सस्ती दरों पर तेल उपलब्ध कराया।उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत के परमाणु परीक्षण के बाद भी आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे, 1971 के युद्ध के दौरान भी भारत का विरोध किया था और 1965 के युद्ध में भी पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई के समय भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे।इसके बावजूद देश के नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्वाभिमान से समझौता नहीं किया।इस मौके पर अयोध्या जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल प्रजापति ने कहा कि यह देश 190 साल तक अंग्रेजों का गुलाम रहा और हमारे क्रांतिकारियों के बलिदान की बदौलत देश को आजादी मिली, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी ने उस आजादी और स्वाभिमान को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है। कहा कि मोदी सरकार उस अमेरिका के साथ खड़ी दिखाई देती है जिसके खिलाफ खुद अमेरिका के लोग भी सड़कों पर उतर रहे हैं।बैठक में मोहम्मद इसराइल,गुडिया राईन, संदीप पटेल,शारजाह मास्टर,गायत्री मिश्रा, कुलभूषण साहू,सत्यप्रकाश मौर्या,दिलीप वर्मा,अखिलेश कुमार,राजीव पाठक,संजय पठक्र,राघुनाथ प्रसाद, अलोक दिवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *