चालान कटने के बाद आप तत्काल मौके पर ही अपना जुर्माना अदा कर सकते :एसपी सिटी

जौनपुर यातायात पुलिस द्वारा अब दो पहिया चार पहिया गाड़ियों को चालान काटने के लिए नई व्यवस्था की गई है। साथ ही इसके तहत लोग आसानी से चालान कटने वाले स्थान पर ही अपना पेमेंट करके छुटकारा भी पा सकते हैं इसके लिए विभाग द्वारा स्वचलित sop मशीन आज जनपद के लगभग 10 थाना क्षेत्रों को अपर पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार द्वारा उपलब्ध कराई गई।
इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि अब चालान कटने के बाद आप तत्काल मौके पर ही अपना जुर्माना अदा कर सकते है । एसपी सिटी डॉ. संजय कुमार के ऑफिस में यातायात पुलिस को एसओपी मशीन वितरण कर बताया कि इस मशीन से अब बाहर से आने वाले लोगो का चालान कटने के बाद अब लोगो को परेशान होने की जरूरत नही आपका चलान कटने के बाद मौके पर ही आप अपने चालान की फीस देकर छुटकारा पा सकते हैं।
अक्सर बाहर से आने वालों का चालान कटने के बाद उनको परेशानी होती थी इसको देखते हुए प्रशासन ने इस तरह की व्यवस्था कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *