चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा को शौर्य पदक की घोषणा के उपरान्त सिविल डिफेंस ने किया सम्मानित

चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा को शौर्य पदक की घोषणा के उपरान्त सिविल डिफेंस ने किया सम्मानित

लखनऊ (प्रत्यूष पाण्डेय).
भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा लखनऊ सिविल डिफेंस के चीफ़ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा को शौर्य पदक की घोषणा के उपरान्त सिविल डिफेंस चौक डिविजन के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन निरालानगर गेस्ट हाउस में डिविजनल वार्डेन सुनील कुमार शुक्ला द्वारा किया गया।
डिविजनल वार्डेन सुनील कुमार शुक्ला ने चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह की कड़ी में जेएसओ सुमित मौर्या, डिप्टी चीफ वार्डेन गुरप्रीत सिंह सेठी, स्टॉफ ऑफिसर टू चीफ़ वार्डेन ऋतुराज रस्तोगी, वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, एडीसी मुकेश कुमार, नवनियुक्त सहादतगंज डिविजनल वार्डेन हरीश चन्द्र, नवनियुक्त राजाजीपुरम डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह को सम्मानित किया गया और साथ ही वार्डेनों को सम्मानित किया।
डिप्टी डिविजनल वार्डेन जावेद जैदी, स्टॉफ ऑफिसर संदीप अग्रवाल, पोस्ट वार्डेन मनोज तिवारी, जगदीश कुमार यादव, रितेश पटेल, शहिद अख़्तर, पुनीत अग्रवाल, अखिल सोधी, बलकृष्ण सक्सेना, धीरज व्यास, हरीश चन्द यादव, नरेन्द्र गुप्ता, सैय्यद फखरुल इमाम, गुलज़ारी लाल यादव, अवनीश दीक्षित सहित सैकड़ों वार्डेन मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *