स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जलालपुर विकास खण्ड के सभी 133 परिषदीय विद्यालयों पर खण्ड शिक्षा अधिकारी जलालपुर शशिकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनावी पाठशाला आयोजित की गई। जिसमें लोगों को 5 दिसम्बर तक मतदाता बनने हेतु जागरूक करने व लोगों को निर्वाचन शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में आयोजित चुनावी पाठशाला में खण्ड शिक्षा अधिकारी जलालपुर शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का सदुपयोग करेगा। इसलिए प्रत्येक युवाओं को चाहिए जिनकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी हो रही है या जिनका नाम मतदाता सूची में छूटा है, वें अपना या परिवार का वोट तत्काल जरुर बनवा लें। क्योकि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान करने के लिए मतदाता सूची में नाम 5 दिसम्बर तक ही शामिल होगा। अब समय नहीं तुरन्त अपने बीएलओ से संम्पर्क करें या आन लाइन आवेदन करते हुए मतदाता बनें। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में अपना मतदान कर सकें। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में बिना भय, बिना लालच बिना भेदभाव के अपने मत का सदुपयोग करें ताकि मजबूत लोकतंत्र का निर्माण हो।
जलालपुर ब्लाक के सभी परिषदीय विद्यालयों पर चुनावी पाठशाला आयोजित करने में शिक्षकों शिक्षामित्रों अनुदेशकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। चुनावी पाठशाला में अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

