अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता) : चेहल्लुम को लेकर बैठक संपन्न बैठक में जिला प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई।यह बैठक वसीका अरबी कॉलेज में मौलाना मोहसिन के अध्यक्षता में संपन्न हुई।इसका संचालन कमेटी के उपाध्यक्ष हामिद जाफर मीसम ने बैठक में चेहल्लुम को लेकर चर्चा करते हुए ताजिया दारान कमेटी के अध्यक्ष हसन इकबाल ने कहा की सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए कोई भी जुलूस सड़क पर नहीं निकलेगा।उन्होंने बताया कि
सुबह 9:बजे इमामबाड़े जवाहर अली खां में मजलिस होगी और वहीं पर कोविड-19 का पालन करते हुए 50 लोग शिरकत करेंगे इसके बाद 10 लोगों के साथ सभी आलम व ताबूत मकबरा ले जाएंगे।इसी क्रम में शाम को बड़ी दरगाह वजीरगंज से नासरिया कदीमा रजिस्टर्ड व बज़्मे नासरिया के 10 लोग के साथ सभी आलम व ताबूत लेकर इमामबाड़ा आएंगे ताजिया दारान के कन्वीनर व चेहल्लुम के आयोजक अशफाक हुसैन जिया ने सभी लोगों से मास्क पहनकर आने की अपील के साथ सरकार की गाइडलाइन का पालन करने का निवेदन किया है।सचिव मोनू मिर्जा ने कहा कि कोविड-19 के संकट को देखते हुए सभी लोग शारीरिक दूरी व मास्क पहनकर ही आएं वह हमारे मौलाना जो भी निर्देश करें उसका पालन करें इस मौके पर ताजिया दरान कमेटी के अध्यक्ष हसन इकबाल, सचिव मोनू मिर्जा ,उपाध्यक्ष हामिद जाफर मीसम ,परवेज़ आब्दी ,फराज आब्दी, कन्वीनर अशफाक हुसैन जिया ,उप सचिव सैफी कमर, वजीर हैदर, करम अली, शबरेज़, शिराज़, शादाब ,नीलो सलमान पार्षद ,अकबर आबदी सहित सभी अनुमानों के सदर व सेक्रेटरी मौजूद रहे।

