अयोध्या।(डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव संवाददाता)
जिले के कोतवाली नगर में चौक स्थित एक मिठाई की दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लग गई।आग इससे पहले भयानक रूप लेती और मिठाई की दुकान में अधिक क्षति होती के इससे पहले सूचना पाते ही अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।इस संबंध में *मुख्य अग्निशमन अधिकारी अयोध्या राज किशोर राय* ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के चौक स्थित दिनेश स्वीट्स भंडार चौक अयोध्या में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा प्राप्त होने पर फायर स्टेशन पुलिस लाइन से दो फायर टेंडरों को स्टाफ के सहित घटनास्थल के लिए प्रस्थान कराया गया।इस संबंध में *मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय* ने बताया कि अग्निशमन विभाग के कर्मियो द्वारा अथक परिश्रम करके आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। वही जिसके चलते आग से कोई जनहानि नहीं हुई।वही इस नुकसान का आकलन किया जा रहा है।उनके मुताबिक इस कार्य में चालक रंगीलाल फायरमैन आरिफ जय प्रसाद मौर्या राघव राम पांडे शिवनाथ व अन्य फायर सर्विस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।जिन्होंने समय रहते आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाकर कर एक बड़ी दुर्घटना घटना होने से बचा लिया।

