चौपाल लगाकर अतरौली पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

चौपाल लगाकर अतरौली पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

हरदोई (अम्बरीष कुमार सक्सेना)

गांव का झगड़ा गांव में निपटाएं, कोर्ट कचहरी हम क्यों जाएं। इसी स्लोगन के साथ अतरौली पुलिस ने ग्राम चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे झगड़े स्थानीय स्तर पर ही सुलझाने का संदेश दिया गया। गांवों को अपराध मुक्त बनाने, महिला उत्पीड़न को रोकने व साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए मंगलवार को जानि गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इंस्पेक्टर दिलेश सिंह ने ग्रामीणों को वुमन पावर लाइन नंबर 1090, डायल-112 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल के साथ साइवर खतरों की जानकारी भी बहुत जरूरी है। अनजान नंबर या अनजान एप से वीडियो काल रिसीव न करें। किसी भी व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में रिमोट एक्सेस ऐप या अन्य कोई एप डाउनलोड न करें। केबाईसी अपडेट के नाम पर किसी को भी लिक अथवा ओटीपी शेयर न करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर ठगी से बचने का सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने कहा कि गांव में होने वाले छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझा लिया जाए, जिससे थाना व कचहरी जाने से बचा जा सके। बाद में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। सुरक्षा समिति का गठन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *