गोरखपुर खंजनी ब्यूरो रवि कुमार: छठ महापर्व का व्रत और पूजन के लिए उपयोग किए जाने वाले सामानों से बाजार में दुकानें सज गयी है छठ व्रत करने वाले लोग इन दुकानों से खरीदारी करने के लिए निकल पड़े हैं जिसमें बाजारों में रौनक काफी बढ़ गयी है हालांकि महंगे सामानों के कारण व्रतियों का बजट गड़बड़ा जा रहा है महापर्व छठ के व्रत के दौरान प्रयोग होने वाले सामानों की खरीद फरोख्त के लिए बाजारों में दुकान सभी सामानों से की उपलब्धता के साथ सज गई है पिछले 2 सालों से कोरोना के कारण रौनक विहीन रहे इस महापर्व को बेहतर ढंग से मनाने के लिए लोग बढ़िया खरीदारी कर रहे हैं क्षेत्र के खजनी सिकरीगंज महादेवा बाजार दुघरा चौराहा ढकवा देवरा इत्यादि जगह दुकानें सज गई है खरीदारी करने के लिए आई बनकटा से संगीता देवी और कौशल्या देवी और उनके साथ आए राजेश कौशल सिंह उमेश रमेश कौशल सिंह ने बताया कि 2 सालों से फीका रहे इस त्यौहार को इस बार शानदार तरीके से मनाने के लिए खरीदारी हो रही है लेकिन पिछले 2 सालों में सामान की कीमत इतनी बढ़ गयी है कि बजट में गड़बड़ रहा है फिर भी त्यौहार को मनाना ही है महादेवा बाजार मे छठ का सामान बेच रहे दुकानदार सर्विस और नंदलाल किशोर राम आशीष तिवारी राजाराम ने बताया ने बताया कि आगे से ही सामान बहुत महंगा आ रहा है ऐसे में हमारी मजबूरी है छठ महापर्व में व्रत अपने डाल को सभी तरह के सामानो से सजाता है बहुत से ऐसे सामान है जिनका मौसम नहीं होता है फिर भी दुकानदार वर्तियो को वह सामान उपलब्ध कराते हैं खजनी क्षेत्र के सभी दुकानों पर सबसे महंगा दाम पर आम, अंगूर और लौकी की बिक रही है यहां आम प्रति प 50-70 रुपैया प्रति पीस है अंगूर ₹300 किलो और लौकी ,80 से ₹120 किलो के भाव बिक रहा है समान महंगा है लेकिन खरीदारी करना भी मजबूरी है
खजनी क्षेत्र में बिक रहे छठ समान का रेट सूची
आम 50-70 प्रति पीस, नाशपाती ₹20 – 25 प्रति पीस हल्दी ₹10 का तीन पीस मुसम्मी ₹60 से ₹80 प्रति किलो
पपीता ₹70 से ₹100 किलो गाजर 40 से 50 प्रति किलो
मंफली ₹100 से 150 प्रति किलो है

