छत से कूदकर घर में घुस रहे युवक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने बताया विक्षिप्त
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।छत से कूदकर घर में घुस रहे युवक को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले,नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के छत से कूदकर घर में घुसने की कोशिश का मामला सामने आया। राजकीय इंटर कॉलेज के सामने स्थित आलोक श्रीवास्तव के आवास पर करीब 1:30 बजे एक युवक छत के रास्ते घर में घुस रहा था।संदिग्ध गतिविधि देख आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे चौकी प्रभारी रिकाबगंज रघुवीर सिंह के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हरकत से इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।,नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के छत से कूदकर घर में घुसने की कोशिश का मामला सामने आया। राजकीय इंटर कॉलेज के सामने स्थित आलोक श्रीवास्तव के आवास पर करीब 1:30 बजे एक युवक छत के रास्ते घर में घुस रहा था। संदिग्ध गतिविधि देख आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे चौकी प्रभारी रिकाबगंज रघुवीर सिंह के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हरकत से इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी रिकाबगंज रघुवीर ने बताया कि पकड़ा गया युवक विक्षिप्त दिखाई दे रहा है।उसके परिवार को बुलाया गया है।

