छात्र-छात्राओं को पढने एवं सीखने के बाद समाज में चिकित्सा सेवा करने का संदेश दिया
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ।
गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय लखनऊ में नव प्रवेशित छात्र- छात्राओं का NCISM द्वारा निर्देशित Transitional Curriculum का शुभारम्भ धन्वन्तरि भगवान की पूजा, अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।
इसके बाद बैचः2024-25 की छात्र- छात्राओं द्वारा नव प्रवेशित छात्र- छात्राओं का तिलक एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम कालेज के लेक्चर हाल नं0 1 में सम्पन्न हुआ। इस संस्थान के चेयरमैन इंजी0 महेश अग्रवाल ने नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाऐं देते हुए छात्र-छात्राओं को यहाँ से पढने एवं सीखने के बाद समाज में चिकित्सा सेवा करने का संदेश दिया। इस कालेज के प्राचार्य प्रो0(डाॅ0) अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव, ने छात्र-छात्राओें को शुभकामनाऐं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कालेज के निदेशक डाॅ0 ए0के0 जैन ने उनको कैम्पस के विषय में विस्तार से बताया और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाऐं दी। इसी क्रम में उप-प्राचार्य डाॅ0 अखिलेश कुमार सिंह, डीन एकेडमिक डाॅ0 सुनील कुमार गुप्ता, डाॅ0 अमरजीत यादव एवं डाॅ0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने अपने-अपने विचार रखें। डाॅ0 अंकुर सक्सेना ने प्री-टेस्ट को सम्पन्न कराया। डाॅ अमित कुमार शुक्ला एवं डाॅ0 नौशान रजा ने मंच संचालन करते हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाऐं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

