छात्र है राष्ट्र निर्माता के भविष्य – अभय सिंह

मॉडर्न बेबी नर्सरी स्कूल समिति द्वारा पीएम कौशल विकास योजना के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया टूल किट वितरण

छात्र है राष्ट्र निर्माता के भविष्य – अभय सिंह

फोटो

अयोध्या।विकास खण्ड तारुन में स्थित मॉडर्न बेबी नर्सरी स्कूल समिति,जाना बाजार में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को टूल किट का वितरण रंगारंग कार्यक्रम के बीच सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आये गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।इस कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने मां सरस्वती के लिए चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया।इस मौके पर समिति के प्रबंधक रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सत्य श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य कुशल सिन्हा व जे पी यादव विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्य जे.पी. तिवारी भी उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान अभय सिंह ने छात्र-छात्राओं को टूल किट प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कौशल विकास योजना छात्रों को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि छात्र ही राष्ट्र निर्माता के भविष्य है।उन्होंने कहा कि एक शिक्षक ही छात्र को सही दिशा की ओर ले जाता है।उन्होंने कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रमेश चंद्र श्रीवास्तव के प्रबंधकीय प्रयासों की भी सराहना की गई।उनके नेतृत्व और समर्पण के चलते ही यह कार्यक्रम सफल हो सका।सत्य श्रीवास्तव ने भी विद्यालय परिवार की ओर से उनका विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य कौशल किशोर सिन्हा ने भी नव प्रशिक्षित छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें टूल किट प्रदान किए।इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक अभय सिंह ने अंकित वर्मा चेतन यादव कशिश नीतू सिंह सविता यादव तनु कुणाल रिमझिम सत्यम पाल सनी सिंह वैभव शर्मा विवेक राधिका सुम्मरिता प्रशांत मिश्रा शशांक पारुल मनीषा आरती गुड्डू रिशु भारती आदि को टूल किट को प्रदान किया।इस मौके पर प्रशिक्षक सारिका श्रीवास्तव, शिक्षक संतोष यादव प्रमोद यादव गुड्डू रितेश शुक्ला शालिनी श्रीवास्तव शिवानी पांडे आरजू पांडे वैभव सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनन्या जायसवाल व मेहमानों का स्वागत स्कूल के छात्र-छात्राएं अदिति, अर्पिता, आदि ने टीका लगाकर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *