*जन कल्याणकारी योजनाओं पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ*

*जन कल्याणकारी योजनाओं पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*पाली(हरदोई)* कस्बे के रामलीला मैदान में उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय धीरेन्द्र प्रताप सिंह जी के द्वारा फीता काटकर किया गया। यह प्रदर्शनी तीन दिवसीय 27, 28, 29 दिसंबर तक जन सामान्य के दर्शनार्थ लगी रहेगी।
प्रदशर्नी के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा किन -किन योजनाओं को जनहित में चलाया जा रहा है,किस प्रकार उसका लाभ अधिकाधिक लोग लेंगे इसका प्रदर्शन किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि ने इस प्रदर्शनी को जनहित में लगाया जाना बताया और कहा कि इसके माध्यम से लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है। योजनाओं को सरकार जनता के लिए लागू करती है परंतु जानकारी न होने के कारण लोग इसका लाभ नहीं ले पाते है। क्षेत्र की जनता प्रदर्शनी को देखकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ के भागीदार बन सकती हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, दीपांशु सिंह, अजीत बाजपेई, अशुतोष मिश्र, रजत मिश्र, शिवम बाजपेई, सत्येंद्र सिंह, रामू कुशवाहा, श्याममोहन मिश्र, श्रीपाल कश्यप, नीरज, आकाश गुप्ता, अभय त्रिवेदी, आशीष, मनोज, कन्हैया, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *