जनपद जौनपुर में पूर्वाहन 11:00 बजे जिलाधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब की प्रतिमा पर किया जाएगा माल्यार्पण
जौनपुर 13 अप्रैल 2025 (सू0वि0)- बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी का भारतीय स्वाधीनता आंदोलन तथा भारत के संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके जयंती को राजकीय सम्मान के साथ धूमधाम से मनाया जाना है।
इसी क्रम में जनपद में भी भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर प्रातः 8:00 बजे बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से अंबेडकर तिराहे तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। पूर्वाहन 11:00 बजे जिलाधिकारी महोदय की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

