जनपद न्यायधीश सुशील कुमार शशि ने अवगत कराया है कि दीवानी न्यायालय, अधिवक्ता संघ, जौनपुर के प्रस्ताव 08 जनवरी, 2026 के अनुक्रम में प्रशासकीय आदेश से कैलेंडर वर्ष 2026 में दिनांक 14 जनवरी 2026 (दिन बुधवार) को मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। दीवानी न्यायालय, अधिवक्ता संघ, जौनपुर का प्रस्ताव 08 जनवरी 2026 में उल्लेख किया गया है कि मकर संक्रांति का अवकाश 15 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को पड़ रहा है। इसलिए पूर्व घोषित मकर संक्रांति अवकाश दिनांक 14 जनवरी 2026 के स्थान पर 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के अवसर पर अवकाश घोषित करने की सहमति कृपया करें।
अतः दीवानी न्यायालय, अधिवक्ता संघ, जौनपुर के प्रस्ताव/सहमति को दृष्टिगत रखते हुए पारित प्रशासकीय आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश 14 जनवरी 2026 के स्थान पर दिनांक 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के अवसर पर अवकाश पर इस न्यायिक अधिष्ठान के ग्राम न्यायालयों सहित सभी न्यायालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।
——
जौनपुर, 09 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04
ले0 कर्नल विजय अहलावत (अ0प्र0) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने अवगत कराया है कि इस माह जनवरी, 2026 की सैनिक बंधु बैठक 13 जनवरी, 2026 को पूर्वान्ह 11ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। उन्होने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भूतपूर्व सैनिक उपस्थित हों।
———–
जौनपुर, 09 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-05
विकास खण्ड परिसर केराकत में रोजगार मेला का आयोजन
निदेशक, सेवायोजन उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के तत्वावधान में (मिशन रोजगार अभियान) विधानसभा केराकत के खण्ड विकास परिसर केराकत में 13 जनवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा, जिसमें (05) कंपनियों के द्वारा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, आई0टी0आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण 200 बेरोजगार अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की कंपनियों में सेवायोजित कराये जाने हेतु रोजगार मेले का कैम्पस के माध्यम से सेलेक्शन किया जायेगा। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यता अनुसार प्रतिभाग करते हुए, विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें।
जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति, आई0डी0 प्रूफ, बायोडाटा सहित प्रतिभाग करें। सेवायोजन वेब पोर्टल www.rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से भी अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।
———-

