जनेश्वर मिश्र पार्क में 26 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले जाणता राजा कार्यक्रम के तहत भूमि पूजन सम्पन्न
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क में 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले जाणता राजा कार्यक्रम के तहत हुए भूमि पूजन के अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विधायक नोएडा / प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पंकज सिंह , विधायक कुंडा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया,दिव्य प्रेम सेवा समिति के संस्थापक आशीष गौतम , सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान , प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह एवं अन्य वरिष्ट कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

