जमीन के विवाद में मारपीट : लाठी लगने से एक की मौत

Jaunpur News: जमीन के विवाद में मारपीट, लाठी लगने से एक की मौत

सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावा कला गांव में बुधवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे दूसरे पक्ष के एक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अमावां कला गांव निवासी अशोक पाल (48) और एक अन्य परिवार के बीच ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। मामला कई बार राजस्व विभाग और पुलिस तक पहुंचा, लेकिन ठोस समाधान नहीं होने हो पाया। बुधवार की सुबह उसी भूमि पर पानी गिराने को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच दूसरे एक पक्ष के एक व्यक्ति ने अशोक के सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सरपतहां लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि लाठी की चोट से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक के पिता रामप्यारे पाल की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *